मेरठ। शास्त्रीनगर में लगातार बढ़ रहे कोरोना पॉजिटिव के मामलों से प्रशासन अलर्ट हो गया है। डीएम अनिल ढींगरा ने 12 मार्च अथवा इसके बाद विदेश एवं अन्य राज्यों से आए लोगों को जांच कराने के निर्देश दिए हैं। इन्हें 30 मार्च शाम सात बजे तक का समय दिया है। इनमें से यदि बाद में कोई संक्रमित मिला अथवा सूचना मिली तो कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सूचना मेडिकल कंट्रोल रूम 2662244, डॉ. गोपाल 9868888887 और डॉ. बीपी शर्मा 9412781231 पर सूचना दे सकते हैं।