फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: येलो पट्टी से आगे अतिक्रमण करने पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
जाम से मुक्ति पाने के लिए येलो पट्टी डलवाती पुलिसफोटो स्रोत पुलिस
विज्ञापन
किठौर। कस्बे में लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए नगर पंचायत के सहयोग से मेरठ-गढ़ मार्ग पर सड़क से 12 फीट की चौडाई पर एक येलो पट्टी बनवाई गई है। सभी सब्जी, फल आदि ठेले लगाने वाले इस येलो पट्टी से पीछे रहेंगे। थाना प्रभारी सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। सीओ प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि कस्बे में मवाना तिराहे, श्यामपुर मार्ग तिराहे, फव्वारा चौक और हापुड़ तिराहे पर वाहनों के आवागमन के चलते जाम की स्थिति बनी रहती है। थाना पुलिस ने नगर पंचायत के साथ जाम से मुक्ति पाने के लिए मेरठ-गढ़ मार्ग पर 12 फीट चौड़ी सड़क के दोनों ओर येलो पट्टी बनवाकर ठेलों वालों को उसके पीछे रहने की हिदायत दी है। पुलिस ने कहा कि अगर कोई भी ठेला या दुकानदार येलो पट्टी से आगे अतिक्रमण करता है या ठेला लगाता है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें