फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किशोरी को ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जानीखुर्द। थाना जानी क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर एक युवक भगा ले गया था। जिसकी प्राथमिकी जानी थाने में आरोपी युवक के खिलाफ दर्ज करवाई गई थी। पुलिस ने नामजद आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। जानकारी के अनुसार, एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाना जानी में तहरीर देते हुए बताया कि फरदीन उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर कहीं भगा ले गया है। सीओ सरधना आशीष कुमार ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी में नामजद करवाए गए आरोपी फरदीन को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें