मेरठ। जानी थाना पुलिस ने इंस्टाग्राम पर झूठी और भ्रामक वीडियो बनाकर प्रसारित करने के आरोपी सिवालखास निवासी अफसार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपी अफसार ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर समाज में झूठी, भ्रामक जानकारी फैलाने के उद्देश्य से वीडियो वायरल किया था। संवाद