फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गाड़ी में तोड़फोड़ व धमकी देने का आरोप

Sat, 03 Jan 2026 07:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। दादरी गांव निवासी ग्रामीण गौरव ने अपनी पत्नी पर गाड़ी में तोड़फोड़ व फोन पर मैसेज कर धमकी देने का आरोप लगाया है। प्राथमिकी दर्ज कराते हुए गौरव ने बताया कि वह दादरी गांव स्थित एक ढाबे पर कार्य करता है। वह 28 दिसंबर को जम्मू गया हुआ था। बताया कि उसका अपनी पत्नी पूजा से पारिवारिक विवाद चल रहा है, जो न्यायालय में विचारधीन है। 28 दिसंबर को ही पूजा ढाबे पर पहुंची और वहां खड़ी उसकी गाड़ी में तोड़फोड़ की, साथ ही उसके फोन पर मैसेज कर उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें