मेरठ। परतापुर थाना पुलिस ने बाइक और स्कूटी चोरी करने के आरोपी समर गार्डन निवासी बिलाल को गगोल रोड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चुराए गए वाहन बरामद कर लिए। पुलिस के अनुसार तीन दिन पूर्व ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र से बाइक चोरी की थी। वहीं, स्कूटी को लोहियानगर स्थित सब्जी मंडी से चोरी किया गया था। शुक्रवार को एक सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ लिया। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि वाहन चोरों के खिलाफ भी पुलिस ने अभियान चला रखा है। संवाद