मेरठ। भावनपुर थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने वाले आरोपी सोनवीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता ने प्राथमिक दर्ज कराते हुए बताया कि जिला गाजियाबाद के गांव नौरसपुर स्थित ट्रोनिका सिटी निवासी सोनवीर उर्फ सोनू ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। इसी बीच उससे हजारों रुपये नकद व सोने-चांदी के आभूषण भी लिए। जब उसने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी सोनवीर उर्फ सोनू ने शादी करने से मना कर दिया। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
-