मोदीपुरम। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में एक आठ साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी बच्ची का सौतेला पिता बताया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया। इस घटना के संबंध में बच्ची की मां ने अपने पति के खिलाफ पल्लवपुरम थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली। सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल ने बताया कि घटना 17 अप्रैल की रात की बताई गई है। बच्ची ने मां ने शनिवार को इस संंबंध में पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद
-