जानीखुर्द। जानी पुलिस ने बुधवार को यौन शोषण के आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी ने सरूरपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का जबरन कार से अपहरण कर यौन शोषण किया। आरोपी युवक ने युवती से उसके जेवरात भी छीन लिए। घटना की रिपोर्ट पीड़िता ने जानी थाने में तीन दिन पूर्व लिखवाई थी। सीओ सरधना आशुतोष ने बताया कि आरोपी गांव खेड़की निवासी जियाउल हक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से पीड़िता से छीने गए जेवर भी बरामद किए हैं।