फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मिलावटी पाजेब बेचने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। दौराला मिल बाजार स्थित एक ज्वेलर्स पर पनवाड़ी गांव निवासी महिला काजल ने मिलावट वाली पाजेब देने, वापस करने पर अभद्रता का आरोप लगाया। पीड़िता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। काजल ने तहरीर में बताया कि कुछ समय पहले उसने दौराला बाजार स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान से एक जोड़ी पाजेब खरीदी थी। वह पाजेब बेचने गई। बाजार के एक अन्य ज्वैलर्स से चांदी के भाव की जानकारी ली तो ज्वैलर्स ने पाजेब में आधे से अधिक मिलावट बताई। इस पर वह पाजेब और रसीद लेकर उक्त ज्वैलर्स के पास पहुंची जिससे पाजेब खरीदी थी। महिला ने पाजेब में मिलावट की बात कही तो ज्वेलर्स ने रसीद फाड़ते हुए अभद्रता की। पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें