मेरठ। युवती को बहला फुसलाकर ले जाने के आरोपी भावनपुर के लड़पुरा निवासी संजू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि संजू 12 अगस्त को एक युवती को लेकर चला गया था। इस संबंध में पीड़िता मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और लोकेशन साक्ष्यों के आधार पर आरोपी संजू को गिरफ्तार किया गया। एसपी सिटी ने बताया कि युवती का मेडिकल कराया जा रहा है। संवाद