मेरठ। देहली गेट थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोपी नानू को गिरफ्तार कर लिया। जलीकोठी निवासी महिला ने बताया कि तीन दिन पहले वह अपने पति के साथ अपनी बीमार ननद को देखने के लिए भूमिया के पुल गई थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली एक महिला का भतीजा उसके घर पर आया और घर में अकेली महिला की नाबालिग बेटी को अपनी बुआ के घर ले गया। जहां आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। संवाद