फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी लाल्याण निवासी आलम फोटो सिरोध पुलिस
विज्ञापन
किठौर। क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को घर में घुसकर नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म कर रिपोर्ट कराने पर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी गांव ललियाना निवासी आलम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया। थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने बताया कि बुधवार को क्षेत्र के एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि एक युवक उसके घर में घुस आया और उसकी 16 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि रिपोर्ट कराने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें बनाई गई थी। बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी को इलाहाबाद मढैया-अजराड़ा रोड से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें