बुढ़ाना। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालकर हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
क्रांति सेना के प्रदेश महासचिव मनोज सैनी सोमवार को कई कार्यकर्ताओं के साथ बुढ़ाना कोतवाली पहुंचे। इंस्पेक्टर को तहरीर देते हुए बताया कि कस्बे के रहने वाले जाकिर ने कस्बे के ही इम्त्याज कुरैशी के व्हाट्सएप ग्रुप पर हिंदुओं को अपमानित किए जाने वाली आपत्तिजनक पोस्ट शेयर की है। घटना से हिंदू समाज में रोष व्याप्त है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले कस्बे के मोहल्ला भटवाड़ा निवासी जाकिर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।