फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ व पीछा करने का आरोप, मां-बेटी को राॅड से हमला कर घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। कस्बा निवासी व्यक्ति ने कक्षा 11वीं में पढ़ने वाली उसकी बेटी के साथ दूसरे समुदाय के युवक द्वारा छेड़छाड़ व पीछा करने, शिकायत करने पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित ने तहरीर में बताया कि उसकी बेटी फलावदा रोड स्थित इंटर काॅलेज की छात्रा है। मोहल्ले का ही दूसरे समुदाय का युवक उसकी बेटी के साथ स्कूल आते-जाते समय छेड़छाड़ व पीछा करता है। आरोपी के घर पर शिकायत की, लेकिन आरोपी ने छेड़छाड़ व पीछा करना नहीं छोड़ा। इस कारण काफी दिन तक बेटी स्कूल नहीं गई। इसके बाद आरोपी ने घर के चक्कर लगाने शुरू कर दिए।
सोमवार को आरोपी धमकी देकर गया कि उससे सेटिंग कर प्यार से बात कर ले, नहीं तो उसका व उसके परिवार का जीना हराम कर देगा। देर शाम बेटी ने परिजनों को यह सब बताया। मंगलवार को छात्रा अपनी माता के साथ आरोपी के घर गई। आरोपी ने देखते ही गाली गलौज करना शुरू कर दिया तथा विरोध करने पर लोहे की राॅड से हमला कर दोनों को घायल कर दिया। शोर मचाने पर लोगों ने आकर उन्हें बचाया।
विज्ञापन

आरोपी ने धमकी दी है कि उसकी पुत्री के साथ जबरदस्ती करेगा और समाज में मुंह दिखाने लायक नहीं छोडेगा। पीड़ित ने तहरीर में आशंका जताई कि आरोपी उसकी बेटी के साथ किसी अनहोनी को अंजाम दे सकता है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें