फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: थाने का वाहन चला रहा नाबालिग से छेड़छाड़-जानलेवा हमले का आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। किठौर थाने का वाहन चलाकर नाबालिग से छेड़छाड़ और परिवार पर जानलेवा हमले के केस में आरोपी रौब गालिब कर रहा है। आरोपी रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा है। मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे नाबालिग पीड़िता के परिजन ने थाना पुलिस पर उनकी तहरीर बदलवाने व आरोपियों की गिरफ्तारी न करने का आरोप लगाया है। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि इस पूरे प्रकरण में दोनों पक्षों ने तहरीर दी थी। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

किठौर थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला परिवार मंगलवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचा। पीड़ितों ने एसपी देहात को बताया कि 13 अक्तूबर को गांव के ही रहने वाले कुछ आरोपियों ने उनकी 15 वर्षीय बेटी से रास्ते में छेड़छाड़ की और घर में खींच लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीड़ितों के घर पर हमला किया। आरोपियों ने पीड़िता और उसके ताऊ को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।
घटना की सीसीटीवी फुटेज एसपी देहात को सौंपते हुए पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि थाना पुलिस ने इस मामले में उनके द्वारा दी गई तहरीर को बदलकर आरोपियों के खिलाफ मारपीट आदि की हल्की धाराओं में कार्रवाई की है। पुलिस ने अब तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। वहीं, नामजदों में शामिल मुख्यारोपी का पिता अलीम थाने का वाहन कस्बे में चलाकर रील बनाकर वायरल कर रहा है। आरोपी से सांठगांठ के कारण थाना पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई नहीं कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें