जानीखुर्द। जानी पुलिस ने रविवार को छेड़छाड़ और मारपीट के आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। जानी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने शनिवार को अपने ही परिवार के एक युवक पर मारपीट करते हुए छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। पुलिस ने जांच कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।