मेरठ। जनसंख्या फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र गुर्जर ने बृहस्पतिवार को एक महिला पर साढ़े तीन करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाया है।
उनका कहना है कि महिला ने उन्हें खरखौदा में एक जमीन बेचने के लिए सौदा किया था। उन्होंने एक समझौतानामा कर कुछ रुपया भी ले लिया था। इसके बाद उन्हें भूमि पर कब्जा भी दे दिया था। आरोप है बाद में महिला ने बैनामा करने से मना कर दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पर कार्रवाई नहीं की है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि खरखौदा थाने पर पहले ही प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।ब्यूरो