फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बेटे को उठाकर ले जाने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र के रहने वाले विवाहिता सानिया जहरा ने ससुराल पक्ष पर मायके में आकर मारपीट करने और बेटे को ले जाने का आरोप लगाया है। मंगलवार शाम को पीड़िता थाने पहुंचकर की शिकायत की है, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। लोहियानगर निवासी सानिया जहरा ने बताया कि बीते वर्ष 2019 में उसकी शादी निसार हुसैन के साथ हुई थी। आरोप है कि पति के बाद शराब पीकर मारपीट और दहेज की मांग करता था। परेशान होकर पीड़िता मायके में रहने लगी। विवाहिता ने मायके में बेटे को जन्म दिया। पति ने बच्चे व पत्नी की कोई खबर तक नही ली। 14 अक्टूबर को जेठ व अन्य एक आरोपी उनके घर पहुंचा। पीड़िता रसोई में चाय बनाने गई। तभी आरोपी बच्चे को उठाकर ले गए। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें