गांव बेला में कृषि भूमि के संबंध में एस डी एम को ज्ञापन देने पहुंचे किसान। (मवाना)
मवाना। गांव मीरपुर निवासी रामफल व भोपाल ने एसडीएम संतोष कुमार सिंह को दिए शिकायती पत्र में बताया कि गांव बेला में उनकी कृषि भूमि है। पड़ाेसी दो किसान उनकी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करना चाहते हैं। वह अपने खेतों में प्लेज लगाना चाहते हैं लेकिन पड़ोसी आरोपी किसान उनको खेतों पर भी नहीं जाने दे रहे हैं। खेती न कर पाने की स्थिति में उनके सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। लेखपाल व कानूनगो से पैमाइश कराकर निशानदेही कराए जाने की मांग की है।