फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: फर्जी तरीके से ऋण का पैसा निकालने का आरोप, झगड़े पर उतारू तीन बैंक कर्मी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। महिलाओं के ग्रुप द्वारा बैंक से ऋण लेने के लिए जमा किए गए कागजातों के आधार ऋण का पैसा हड़पने के मामला सामने आया है। महिलाओं द्वारा शिकायत करने पर बैंककर्मी झगड़ा करने पर आमादा हो गए। पुलिस ने इस मामले में तीन बैंक कर्मियों पर केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

विकास खंड दौराला के गांव चिंदौडी निवासी सरिता, राखी, बबीता व नीतू ने तहरीर में बताया कि सरकार द्वारा ग्रुप बनाकर ऋण मुहैया कराया जा रहा है। इसके चलते उन्होंने मुबारिकपुर रोड पर बैंक में ग्रुप बनाकर ऋण के लिए आवेदन किया था। बैंक द्वारा उनके व उनके पति के आधार कार्ड, पैन कार्ड, पहचान पत्र, राशन कार्ड आदि लेकर निशानी अंगूठे भी ले लिए थे। सरिता के नाम पर दो बार में 54 हजार, राखी के नाम पर 16 हजार, हरजाना के नाम पर 15 हजार रुपये का ऋण दर्शा रखा है, जबकि नीतू ने 15 हजार रुपये, शाहीन ने 18 हजार 900 रुपये जमा करने के लिए दिए, लेकिन जमा नहीं किए।
बैंक प्रबंधक से मिले तो उनके साथ अभद्रता से पेश आए तथा कहा कि ऋण तो तुम्हें ही जमा करना पडेगा। जबकि कोई पैसा उनको नहीं दिया गया है। उनके नाम पर ऋण लेकर गबन कर लिया गया है। जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना पुलिस ने बैंक प्रबंधक आकाश, शाकिर खान व रवि को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की है। दरोगा भीम प्रकाश ने बताया कि पैसों के लेनदेन को लेकर आरोपी लड़ाई झगड़ा करने पर उतारू हो रहे थे। पुलिस वालों द्वारा काफी समझाया गया, लेकिन नहीं माने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें