मेरठ। कोतवाली थाना क्षेत्र की मलका ने दो आरोपियों पर फ्लैट के नाम पर 13.90 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। शाहपीर गेट निवासी मलका ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देते हुए बताया कि अप्रैल 2024 में उसके दो परिचित ने एक फ्लैट दिखाया था। दोनों पक्षों में 24 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। पीड़िता ने आरोपियों के खाते में 13.90 लाख रुपये भेज दिए थे। बाकी के पैसे फ्लैट के बैनामे के समय देना तय हुआ था। आरोप है कि आरोपी डेढ़ वर्ष से फ्लैट के बैनामे के नाम पर टाल-मटोल करते आ रहे है। आरोपी से अपने पैसे वापस करने के लिए कहा तो उन्होंने मलका व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। मलका ने एसएसपी ने न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने पीड़िता को जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। संवाद