खरखौदा क्षेत्र के एक गांव की निवासी युवती ने प्रेमी संग थाने पहुंचकर अपने परिजनों पर दूसरे संप्रदाय के युवक से बिना उसकी मर्जी के जबरन शादी करने का आरोप लगाया है।
युवती ने अपने ससुरालियों पर बरन धर्म परिवर्तन करने व एक माह तक उसे बंधक बनाने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। युवती ने पुलिस को बताया कि परिजनों ने उसकी मर्जी के खिलाफ 20 मार्च को मेरठ निवासी दूसरे समुदाय के युवक से जबरन शादी कर दी थी।
यह भी पढ़ें: Meerut: पत्नी और बहनों के साथ फर्जी मैरिज ब्यूरो चला रहा था आशु, 100 से ज्यादा के साथ की ठगी
युवती का कहना है कि वह अपने प्रेमी संग विवाह करना चाहती थी, लेकिन परिजनों ने दूसरे समुदाय के युवक से जबरन विवाह कराया। उसका नाम भी बदल दिया गया। सोमवार को उसे मौका मिला तो वह ससुराल से भाग निकली।
युवती की शादी अपने ही संप्रदाय के युवक से हुई है, युवती खुद अलग धर्म के युवक से शादी करना चाहती है। युवती की तहरीर पर जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
-राजीव सहरावत, थाना प्रभारी, खरखौदा