फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: राफन में पुत्र की जलाकर हत्या करने का आरोप, पांच पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। गांव राफन निवासी ओम कैलाश ने थाने में दी तहरीर में पांच लोगों पर उसके पुत्र मन्नू को जलाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मामला 11 मई की रात का है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव राफन निवासी ओम प्रकाश पुत्र किशनचंद ने तहरीर में बताया कि गांव निवासी सागर का 11 मई को मंढा था। सागर से उसके पुत्र मन्नू की दोस्ती थी। मन्नू रात को वापस नहीं आया तथा अगले दिन भी घर नहीं लौटा तो उन्होंने समझा कि वह दोस्त की बरात में मुजफ्फरनगर चला गया है। 12 मई को दिन में 3:00 बजे एक महिला ने आकर बताया कि मन्नू अपने दोस्त सागर के घर की छत पर पड़ा है। जब उन्होंने अन्य लोगों के साथ जाकर देखा तो मन्नू की लाश सागर के घर की छत पर पड़ी थी। मन्नू का शरीर बुरी तरह से जला हुआ था। इसके बाद उसी दिन गांव के ही एक व्यक्ति ने आकर बताया कि 11 मई की रात में मन्नू को बुलाने आरोपी दोस्त के घर गया था। उस समय मन्नू के साथ नामजद पांच आरोपी उस समय खा पी रहे थे और नाच गा रहे थे। मन्नू से घर चलने को कहा तो उसने मना कर दिया था।
उसे यकीन है कि पुत्र के दोस्त सहित नामजद पांच आरोपियों ने ही मिलकर मन्नू की जलाकर हत्या की है। अब तक वह मन्नू की मौत से सदमे में था। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी कुलदीप सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर सागर, शिवम, इनके मामा सचिन व शिवम सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें