फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुलेमानशाह में कब्र को तोड़कर रास्ता बनाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कब्रों को तोड़कर रास्ता बनाने का आरोप
विज्ञापन

सरधना। नगर के सुलेमानशाह कब्रिस्तान की भूमि पर नगर पालिका द्वारा कब्र खोदकर रास्ता बनाए जाने का मामला सामने आया है। लोगों का आरोप है कि भूमाफिया से मिलकर पालिका अधिकारियों ने कब्रों को तोड़कर कर रास्ता बना दिया है। नगर निवासी व्यक्ति ने मुख्यमंत्री व नगर विकास मंत्री से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
सराय अफगनान निवासी मुख्तार खान पुत्र मतीन खान ने बताया कि तहसील रोड स्थित खसरा संख्या 2825 उनकी पैतृक सपत्ति है। उनके पूर्वजों ने कब्रिस्तान सुलेमान शाह के नाम दर्ज कराई थी। उस भूमि में पुराने मजार व कब्रें हैं। आरोप है कि नगर पालिका ने अवैध रूप से कब्र व मजारों को तोड़कर रास्ता बना दिया। लगभग 500 मीटर भूमि मोटी रकम लेकर भूमाफिया के कब्जे में दे दी। पालिका अधिकारियों की मिलीभगत से कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जा हुआ है। मुख्तार खान ने मुख्यमंत्री के अलावा नगर विकास मंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर कब्जा हटवाने की मांग की। नगर पालिका ईओ शशि प्रभा चौधरी का कहना है कि यह मामला संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा किया गया तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी की घटनाओं का खुलासा करने की मांग
सरधना। पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापर मंडल के पदाधिकारियों ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करने के लिए पुलिस को ज्ञापन दिया। व्यापारियों ने बताया कि नगर के कालंद चुगी में दो फैक्टरी में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी थी। पुलिस अभी तक चोरी का खुलासा नहीं कर सकी है। व्यापारियों ने थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान विरेन्द्र चौधरी, महराज अंसारी, साजिद मलिक, ललित गुप्ता, मनमोहन त्यागी, ब्रजमोहन, दीपक जैन, काव्य बंसल, रक्षित गर्ग आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें