फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रेमजाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की महिला को एक युवक ने पहले उसे प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद उसके साथ संबंध बनाकर अश्लील वीडियो बना लिए। आरोप है कि अब युवक अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। महिला के मुताबिक वह खेल उत्पाद बनाने वाली फैक्टरी में काम करती है। उसका पड़ोसी रणवीर सिंह भी इसी फैक्टरी में काम करता है। आरोप है कि तीन साल पहले रणवीर ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोप है कि कुछ माह बाद ही उसने उसे होटल में बुलाया और उसके साथ संबंध बनाए। इसी दौरान उसके अश्लील वीडियो बना लिए। इन्हें वायरल करने की धमकी देकर वह उसे लगातार अलग-अलग जगह बुलाता रहा और उसका यौन शोषण किया। वह अब भी उसे परेशान कर रहा है। इस मामले में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें