मेरठ। इंचौली थाना क्षेत्र की महिला मंतशा उर्फ ममता ने ससुराल वालों पर मारपीट कर पति समेत घर से निकालने का आरोप लगाया है। महिला ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। मोहल्ला कुआपट्टी निवासी मंतशा उर्फ ममता ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देते हुए बताया कि उसने पांच वर्ष पूर्व अंकित से की थी। शादी के बाद दोनों के दो बेटे हुए। दो महीने पूर्व उसके ससुर की मौत हो गई थी। आरोप है कि ससुर की मौत के बाद से जेठ- जेठानी उसे व पति को परेशान कर रहे है। विरोध करने पर अभद्र व्यवहार करते है। 23 जनवरी को आरोपियों ने मारपीट कर दंपती को घर से निकाल दिया। ममता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी ने ममता को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह का कहना है कि शिकायत पत्र पर लगे सभी आरोपों की जांच की जाएगी। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी। संवाद