फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कक्षा दो की छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र में कक्षा दो की मासूम बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश के आरोपी बंटी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। इसके बाद उसे जेल भिजवा दिया गया। शुक्रवार को परतापुर थाने में छात्रा के पिता ने तहरीर दी। छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी आठ वर्षीय बेटी बृहस्पतिवार शाम एक बच्ची के जन्मदिन में गई थी। वहां से लौटते समय आरोपी ने बच्ची को रोक लिया और अपने घर में ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश की। बचाव में बच्ची ने आरोपी का हाथ चबा लिया और किसी तरह भाग कर अपने घर पहुंच गई। सीओ ब्रहमपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें