लावड़। कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने इंचौली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए सरधना निवासी उजैर पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग को सकुशल तलाश कर लिया। लावड़ चौकी प्रभारी कुमार गौरव ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी उजैर को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि आवश्यक कानूनी कार्रवाई और पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।