मेरठ। मेडिकल कॉलेज में एक नर्सिंग छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में आरोपियों को बृहस्पतिवार को कोर्ट से जमानत मिल गई। मंगलवार रात मोनू उर्फ मोहित ठाकुर ने छात्रा से छेड़छाड़ की थी। मोनू पर पहले एक युवक का अपहरण कर उसके मुंह पर पेशाब करने का आरोप भी है। मेडिकल कॉलेज कैंपस में मोनू और अनमोल त्यागी शराब पी रहे थे। उन्होंने छात्रा से छेड़छाड़ की और विरोध करने पर मारपीट का प्रयास किया। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोग आए और आरोपी भाग गए। पुलिस को इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली। पुलिस ने मोनू और अनमोल का शांतिभंग में चालान किया था। एसीएम सिविल लाइन की कोर्ट से दोनों आरोपियों को जमानत मिल गई।