मेरठ। सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने बताया कि सोमवार शाम लालकुर्ती पुलिस कैंट रोड पर गश्त कर रही थी। इस बीच पुलिस ने एक बाइक सवार को रोक लिया। पुलिस ने बाइक सवार युवक से बाइक के कागज मांगे तो युवक बाइक के कागज दिखाने में असमर्थ दिखाई दिया। पुलिस ने बाइक का चेचिस नंबर चेक किया तो वह फर्जी निकला। साथ ही बाइक नंबर भी फर्जी था। पुलिस आरोपी युवक को लेकर थाने आ गई। पुलिस को जानकारी हुई की बाइक 2019 में नोएडा से चोरी हुई थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान दौराला थाना क्षेत्र के नगली आजड़ निवासी प्रवीण कुमार के रूप में हुई। संवाद