बहसूमा। मेरठ-बिजनौर हाईवे पर स्थित फिरोजपुर गांव के पास फ्लाईओवर पर रविवार को चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को 315 बोर के तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि रविवार को अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम हाईवे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में मिले युवक की तलाशी ली गई। उसके पास से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी की पहचान साबिर निवासी कानी पट्टी, थाना फलावदा के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ बहसूमा थाने में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।