कंकरखेड़ा। थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में अनूप नगर निवासी आशु को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर तीन चोरी की बाइक बरामद की गई हैं।
बरामद बाइक मोदीपुरम, कंकरखेड़ा और गाजियाबाद क्षेत्र से चोरी हुई थीं।
सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि मंगलवार रात गश्त के दौरान आशु को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने मोदीपुरम से बाइक चोरी की थी। वह अपने साथी शीला को बाइक बेचने आया था। पुलिस अब आरोपी के साथी शीला की तलाश कर रही है।
-