फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चोरी के सामान सहित आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
सुभारती में प्रोफेसर के घर चोरी करने का आरोपी फोटो पुलिस
विज्ञापन
जानीखुर्द। सुभारती विवि परिसर में बनी काॅलोनी में रह रहे सहायक प्रोफेसर नेहा सिंह के घर से सात दिन पूर्व चोरी किए गए सामान सहित जानी पुलिस ने आरोपी अन्नू निवासी रोहटा को गांव सतवाई पास से शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुभारती में बतौर सफाई कर्मी कार्यरत है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया। सीओ सरधना आशुतोष कुमार के अनुसार सुभारती मेडिकल कॉलेज में नेहा सिंह सहायक प्रोफेसर हैं। दो जनवरी को आरोपी ने सुभारती काॅलोनी स्थित सहायक प्रोफेसर के घर से अलमारी में रखे चांदी के जेवरात चोरी कर लिए थे। इसकी प्राथमिकी जानी थाने में दर्ज करवाई गई थी। गिरफ्तार अन्नू की निशानदेही पर चोरी किया गया सामान और चांदी के जेवरात गांव भोला के पास से पुलिस ने बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें