सरूरपुर। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस शनिवार को भूनी टोल के पास कक्केपुर मार्ग पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने पीछा कर उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक तमंचा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम अंकित त्यागी निवासी गांव कक्केपुर बताया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने किसी घटना को अंजाम देने की नीयत से घूमने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर रविवार को न्यायालय में पेश किया।