तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार अंशुल। (मवाना)
मवाना। पुलिस ने चेकिंग के दौरान आरोपी अंशुल निवासी रामबाग मोहल्ला हीरालाल को तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया ने बताया कि मवाना पुलिस हस्तिनापुर नहर पुल से बटावली जाने वाली नहर पटरी के पास संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार सुबह 10:55 बजे एक युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ और तलाशी में उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया।