फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: देशी शराब के 20 पव्वे समेत आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। पुलिस ने बुधवार देर चेकिंग के दौरान देशी शराब के 20 पव्वों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि दौराला- सरधना मार्ग स्थित देशी शराब के ठेके के पास पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति कार्टन लेकर जाता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह गलियों में भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सूबे सिंह निवासी वार्ड नंबर तीन, जगन्नाथपुरी, दौराला बताया। तलाशी में उसके पास से देशी शराब के 20 पव्वे बरामद हुए। आरोपी के पास से पांच सौ रुपये का नोट भी मिला। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया।-
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें