फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिवाया टोल ब लाजा पर गोली चलाने वालपे आरोपी को पुलिस ने जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिवाया टोल प्लाजा पर फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। मोदीपुरम स्थित सिवाया टोल प्लाजा पर बुधवार देर रात साइड लगने के विवाद में कार में सवार परिवार पर फायरिंग करने के आरोपी मनीष अहलावत को दौराला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मनीष लालकुर्ती का रहने वाला है। अभी पुलिस रिवॉल्वर बरामद नहीं कर पाई है।
पल्ललवुपरम थाना क्षेत्र के रुड़की रोड स्थित राज कमल पार्क रेजिडेंसेस कॉलोनी निवासी पंकज गुप्ता एक चैनल में काम करते हैं। बुधवार देर रात वह अपनी कार में परिवार के साथ सवार होकर हरिद्वार से मोदीपुरम की ओर आ रहे थे। इसी दौरान सिवाया टोल प्लाजा पर उनकी कार में एक दूसरी कार में सवार युवकों ने साइड मार दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस विवाद के बाद एक युवक ने कार में सवार पंकज के परिवार पर फायरिंंग की। गनीमत रही कि परिवार के लोग किसी तरह बच गए। पंकज की तहरीर पर लालकुर्ती निवासी मनीष अहलावत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। थाना प्रभारी रमाकांत पचौरी ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर जल्द ही रिवॉल्वर बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें