जानीखुर्द। जानी पुलिस ने शनिवार को बसों से बैटरी चोरी करने वाले एक आरोपी को चोरी की दो बैटरियों समेत गिरफ्तार किया है। भोला मढ़ी मार्ग पर खड़ी दो बसों की चोर ने 11 अप्रैल की रात को बैटरियां चोरी कर ली थीं। इस घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। शनिवार को पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पूछताछ में व्यक्ति ने बसों से बैटरियां चोरी करने बात कबूल की। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार किए गए उस्मान निवासी मोहल्ला शेखान, सरधना की निशानदेही पर चोरी की गई दो बैटरियां बरामद की हैं। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।