किठौर। पुलिस ने तीन माह पूर्व गांव इंद्रपुरा में गन्ना समिति के चेयरमैन पर जानलेवा हमले के नामजद आरोपी अंशुल को किला परीक्षितगढ़ मार्ग पर गांव के ही यात्री शेड से तमंचे समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। पुलिस ने बताया कि गन्ना समिति के चेयरमैन वीरेंद्र 25 अप्रैल को अपने शराब के ठेके पर गए थे। बाइक सवार कुछ लोगों ने उन पर गोली चला दी थी। सीने के पास गोली लगने से वीरेंद्र घायल हो गए थे। इस मामले में वीरेंद्र के भाई बालिस्टर ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा कायम कराया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी अंशुल को गिरफ्तार कर लिया।