फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मुख्य रास्ते पर लोहे का जाल लगाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। मुल्हैड़ा गांव में मुख्य रास्ते पर एक दुकानदार द्वारा लोहे का जाल लगाने का आरोप लगाते हुए किसान सेना (अ) ने उप जिलाधिकारी से शिकायत की है। संगठन के युवा जिलाध्यक्ष मनीष कुशावली ने प्रार्थनापत्र देकर रास्ते से जाल हटवाने की मांग की है। प्रार्थनापत्र में बताया कि मुल्हैड़ा गांव में शिकायतकर्ता की दुकान से पहले स्थित एक दुकान के सामने मुख्य रास्ते पर लोहे का जाल लगाया गया है। आरोप है कि इससे रास्ते से गुजरने वाले वाहनों के साथ-साथ सुबह स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार रास्ते पर आवागमन बाधित होने की स्थिति बन जाती है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसने दुकानदार से जाल हटाने के लिए कहा तो वह अपनी पत्नी के माध्यम से गाली-गलौज कराता है और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देता है। किसान नेता ने उप जिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर मुख्य रास्ते से लोहे का जाल हटवाने और आवश्यक कार्रवाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें