थाना समाधान दिवस में गुड मंडी में फड आदि लगाने वाले दुकानदार शिकायत करते हुए। (मवाना)
मवाना। रेहड़ी-ठेली वालों ने शनिवार को समाधान दिवस में शिकायत करते हुए वसूली का आरोप लगाया है। आशीष जैन, साजिद, जावेद, रवि, मनोज, रविंद्र, बाबर आदि ने शिकायती पत्र में बताया कि गुड मंडी में बीते 30 वर्षों से सब्जी की ठेली लगाकर परिवार का भरण पोषण करते चले आ रहे हैं। जुलाई 2024 में दो लोगों ने फर्जी रजिस्टर कराकर एक गिरोह बना लिया। जिसमें महिला व कुछ युवक शामिल कर रखे हैं। जो उनसे जबरन वसूली करते हैं। पैसा देने से मना करने पर ठेली नहीं लगने की धमकी देते हैं। एक महिला पर आसिफ से 10 हजार रुपये लेने के बावजूद भी ठेली हटवाने का आरोप लगाया है। पत्र में पैसा वापस दिलाए जाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। संवाद