मवाना। मोहल्ला तिहाई निवासी प्रमोद ने थाने में दी तहरीर में पत्नी और बच्चों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। प्रमोद ने तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी की मृत्यु हो गई थी। जिससे एक बेटा था जो मृत्यु के समय बहुत छोटा था। इसी कारण उसने तीन बच्चों की मां गदीना निवासी महिला से दूसरी शादी की थी। जिसका बड़ा बेटा 17 वर्ष का है। दूसरी पत्नी अपने भाइयों के कहे में रहती है। पत्नी के भाई दबंग और झगड़ालू किस्म के हैं। पत्नी अपने भाइयों को बुलाकर उसके साथ मारपीट कराती है। कुछ समय पहले घर में आग लगा दी थी, जिसमें वह झुलस गया था। बुधवार को पत्नी ने अपनी बेटी और दो बेटों के साथ मिलकर उसके साथ लाठी डंडों से मारपीट की। उसके पैरों पर डंडे बरसाए। पत्नी अब हद से ज्यादा जुल्म कर रही है। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।