सरूरपुर क्षेत्र में मेरठ करनाल हाईवे पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव गोटका के पास एक अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। ट्रॉली पर सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान कस्बा करनावल निवासी मिंटू पुत्र सुरेंद्र के रूप में हुई है। वह शामली की ओर से ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर अपने गांव करनावल लौट रहा था। इसी दौरान गोटका गांव के पास सामने से आए अज्ञात वाहन ने ट्रॉली को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि मिंटू ट्रॉली से गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
फिलहाल अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। परिजनों को सूचना दे दी गई है, गांव में मातम का माहौल है।