फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर हादसा: खुशियों वाले घरों में चीत्कार, एक की बहन की अगले माह है शादी, दोनों बनने वाले थे पिता

Fri, 24 Nov 2023 12:31 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में होर्डिंग लगा रहे दो युवकों की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई। दोनों की ही घर में खुशियों का जश्न मनाया जाना था लेकिन जश्न से पहले ही खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। दोनों ही युवकों के घरों में मातम छाया है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राहुल और ललित शर्मा की मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। राहुल की बहन की आठ दिसंबर को शादी है। ललित की पत्नी को इसी सप्ताह बच्चा होने वाला है। दोनों घरों में बेहद खुशियां थी। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर दोनों की मौत से सबके सपने टूट गए हैं। किसी की समझ में नहीं आ रहा है कि परिजनों को ढाढ़स बंधाएं तो कैसे।

विज्ञापन


राहुल के पिता बाबूराम होमगार्ड हैं। राहुल की शादी लगभग डेढ़ साल पूर्व निक्की से हुई थी। परिवार में राहुल सबसे बड़ा था, छोटा भाई नितिन और एक बहन है। बहन की आठ दिसंबर को शादी है। उसकी शादी की तैयारियां चल रहीं थी। राहुल कार्ड बांटने में लगा हुआ था। उसकी पत्नी निक्की गर्भवती है।

उसकी मौत की सूचना घर पहुंची तो चीत्कार मच गया। पत्नी और बहन रो-रोकर बेहोश हो गईं। पत्नी बार-बार यही कहती रही कि आपके बेटे को क्या बताऊंगी कि उसके पापा कहां चले गए। परिजनों का दुख देखकर हर आंख नम हो गई।

ललित शर्मा के पिता तेजपाल की पहले मौत हो चुकी है। परिवार में पत्नी राधा, मां कमलेश शर्मा और दो भाई दीपक और अंकित हैं। ललित शर्मा की पत्नी राधा गर्भवती है, उसे इसी सप्ताह बच्चा होने वाला है। पत्नी को पहले गर्भपात हो गया था, ऐसे में दूसरे बच्चे को लेकर परिवार के लोग बेहद खुश थे। शाम को मनहूस खबर घर पहुंची तो पत्नी और मां बदहवास हो गए। हर किसी का कलेजा मुंह को आ गया। मोर्चरी पर पहुंचे भाई दीपक ने बताया कि पलभल में सारी खुशियां उजड़ गईं।
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन लगभग 14 फीट ऊपर
हादसे की जानकारी मिलने के बाद विद्युत विभाग के कर्मचारी व अधिकारी मौके पर पहुंचे। यहां पर हाईटेंशन लाइन की ऊंचाई जमीन से लगभग 14 फीट ऊपर ही है। अगर ऊंचाई मानक के मुताबिक होती तो दोनों की जान बच सकती थी। वहीं, विद्युत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जांच करा रहे हैं, हो सकता हो कि शोरूम मालिक ने शोरूम बनवाते समय मिट्टी का भराव कराया हो, कहीं इस वजह से तो ऊंचाई कम नहीं हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें