फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हादसा, परतापुर इंटरचेंज से 30 फीट नीचे गिरे कावंड़िये की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हादसा, परतापुर इंटरचेंज से 30 फीट नीचे गिरे कावंड़िये की मौत
विज्ञापन

मेरठ। दिल्ली- मेरठ एक्सप्रेसवे के परतापुर इंटरचेंज पर देर रात आई-10 कार ने कांवड़ियों की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में करीब 30 फीट ऊंचाई से गिरकर हरियाणा के पलवल के हरि नगर निवासी कल्लू पुत्र राधेश्याम की मौत हो गई। बाइक पर सवार कल्लू का साथी अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने अनिल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर है। वहीं कांवड़ियों की भीड़ ने कार चालक पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया।
हादसे का शिकार हुए पलवल निवासी अनिल और कल्लू जल लेने के लिए बाइक से हरिद्वार जा रहे थे। पुलिस ने उनके परिजनों को भी फोन कर जानकारी दे दी है। कांवड़ियों ने काफी देर तक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर इंटरचेंज पर हंगामा किया। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया गया है। परतापुर पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर रेलिंग से टकराकर दो कांवड़िये घायल
परतापुर। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे स्थित परतापुर इंटरचेंज के पास कांवडियों की बाइक अनियंत्रित होकर रेलिग से टकरा गई जिसमें बाइक सवार दो कांवडिये घायल हो गए। सूचना पर पहुंची हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने दोनों कावंडियों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। देवमिश्रा व गोलू गोस्वामी निवासी मथुरा ने बताया कि वह कांवड लेने जा रहे थे। परतापुर इंटरचेंज के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई। दोनों घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
दिल्ली-दून हाईवे पर दुर्घटना में एक कांवड़िया की गई जान
मोदीपुरम। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बृहस्पतिवार सुबह बाइक सवार दो कांवड़ियों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल को पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद में शहीद नगर जी-213 निवासी कर्ण (25) अपने साथी सागर के साथ बाइक से कांवड़ लेने गए थे। बृहस्पतिवार सुबह सिवाया टोल प्लाजा से आगे उनकी बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। कर्ण के सिर में चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सागर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया और कर्ण शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन चालक का पता नहीं कर पाई है। संवाद
कांवड़ देखने आए युवक की हादसे में तोड़ा दम
मोदीपुरम। दिल्ली-दून हाईवे पर कांवड़ देखने गए स्पोर्ट्स कॉलोनी सूरजकुंड निवासी सुशील कश्यप की बाइक में एक अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। इससे सुनील की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी प्रेमलता और बेटे कार्तिक (8) घायल हो गए।
हादसे के बाद पुलिस ने सुशील को एसडीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही सुनील ने दम तोड़ दिया। संवाद
एमआईईटी कॉलेज के सामने हादसे में दो कांवड़िये घायल
- कार चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया, कब्जे में ली कार
मेरठ। दिल्ली से हरिद्वार कांवड़ लेने के लिए बुलेट से जा रहे दिल्ली सुल्तानपुरी निवासी अमन और सौरभ को आई-10 कार ने टक्कर मार दी। इससे दोनों कांवड़िये घायल हो गए। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, अन्य कांविड़यों ने आरोपी कार चालक को दबोच लिया और उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। कांवड़ियों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा भी किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। परतापुर थाना प्रभारी ने बताया कि कार चालक को हिरासत में ले लिया है। जांच की जा रही है, जिसके बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

हरिद्वार में मवाना के किशोर की मृत्यु
मवाना। मोहल्ला तिहाई निवासी किशोर की हरिद्वार में चंडी देवी मंदिर की चढ़ाई के दौरान बेहोश होने के बाद मौत हो गई। मोहल्ला तिहाई निवासी ऋतिक (16) पुत्र सतीश मोहल्ले के नौ साथियों के साथ 19 जुलाई को कांवड लेने हरिद्वार गया था। बृहस्पतिवार सुबह सभी साथी चंडी देवी मंदिर के लिए चढ़ाई कर रहे थे। परिवार वालों ने बताया कि चढ़ाई के दौरान ऋतिक को चक्कर आ गया। वह गिरकर बेहोश हो गया। साथी तुरंत उसे अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बाद में परिजनों को हादसे की सूचना दी गई। साथी ऋतिक का शव एंबुलेंस मवाना लाए। वहां गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें