फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बच्ची का कटा पैर SDM की मेज पर रख जताई नाराजगी, प्रशासन पर लापरवाही का आरोप, 15 अगस्त को हुआ था हादसा

Fri, 18 Aug 2023 10:33 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

 एसडीएम पंकज प्रकाश राठौर का कहना है कि नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में जांच टीम गठित कर दी गई है। उन्होंने घायलों की शासन से आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
बच्ची का कटा पैर SDM की मेज पर रख जताई नाराजगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के गांव मिलक में 15 अगस्त को आंगनबाड़ी केंद्र पर ध्वजारोहण करते समय पिलर गिरने से चार बच्चों सहित छह लोगों को गंभीर चोट आई थी। प्रशासन को अवगत कराने के बाद भी कोई अधिकारी गांव नहीं पहुंचा। जबकि कई बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं। शुक्रवार को ग्रामीण बच्ची का कटा पैर लेकर एसडीएम दफ्तर पहुंचे और उसे मेज पर रखकर विरोध जताया। एसडीएम ने ग्रामीणों को कार्रवाई और मदद का आश्वासन देते हुए शांत किया।

विज्ञापन

15 अगस्त पर मिलक के आंगनबाड़ी केंद्र में ध्वजारोहण करते समय सीमेंट और सरिये का पिलर नीचे गिर गया था, जिससे वहां मौजूद प्रियांशी पुत्री कुलदीप सैनी उम्र 2 वर्ष, तेजस पुत्र सचिन उम्र 18 माह, लवीश पुत्र रवी उम्र 3 वर्ष, रियांश पुत्र सचिन उम्र 2 वर्ष, सचिन पुत्र तेजपाल, आंगनबाड़ी कार्यकत्री बबीता पत्नी दीपक सैनी को चोट लग गई थी। प्रियांशी के पैर में गंभीर चोट आई थी। उसकी जान बचाने के लिए डॉक्टरों ने प्रियांशी का पैर काटना पड़ा।

 


ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन को घटना से अवगत कराया था लेकिन अब तक तीन दिन तक किसी भी अधिकारी ने घायलों की सुध नहीं ली। शुक्रवार को नाराज ग्रामीण तहसील में एसडीएम दफ्तर पहुंचे और बच्ची का कटा पैर मेज पर रखकर विरोध जताया। एसडीएम ने ग्रामीणों को कार्रवाई और मदद का आश्वासन देते हुए शांत किया। 

 

एसडीएम ने सीएचसी प्रभारी को तुरंत विकलांग प्रमाण पत्र जारी करने व आंगनबाड़ी केंद्र के पिलर में निर्माण की बरती गई अनियमितता की जांच कराने के निर्देश दिए। एसडीएम पंकज प्रकाश राठौर का कहना है कि नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में जांच टीम गठित कर दी गई है। उन्होंने घायलों की शासन से आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें