दीवान स्कूल के बच्चों को लेकर जा रहा टेंपो शुक्रवार सुबह वेस्ट एंड रोड पर पोल से जा टकराया। उसमें एक दर्जन बच्चे सवार थे। पांच वर्षीय आनव सड़क पर गिर गया, बच्चे के सिर में गंभीर चोट लग गई। एक बच्ची भी घायल हो गई। कई अन्य बच्चों को भी मामूली चोट लग गई। आनन फानन में घायलों को दयानंद अस्पताल में भर्ती कराया। डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि बच्ची को उपचार के बाद घर भेज दिया गया, जबकि आनव के सिर में चोट लगने के कारण भर्ती है। बच्चों के परिजनों ने आरोपी टेंपो चालक पर लापरवाही का आरोप लगाकर शिकायत की है। इंस्पेक्टर सदर बाजार पंकज पंत ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली थी। तहरीर आने के बाद कार्रवाई होगी।