मेरठ। भावनपुर थाना के गांव अब्दुल्लापुर के समीप किला परीक्षितगढ़ रोड स्थित बीएनजी इंटरनेशनल स्कूल से चोरों ने एसी की वायर व दो सीसीटीवी कैमरे चोरी कर लिए। स्कूल के एकाउंटेंट गौतम ऋषि ने बताया कि 23 अगस्त को वह अपने नियमित समय पर स्कूल पहुंचे थे। जहां पर एसी की तार और दो सीसी कैमरे गायब पाए गए। जिस पर चोरी की जानकारी थाना पुलिस को देते हुए गौतम ऋषि ने तहरीर दी। इस बारे में सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि चोरी की तहरीर के आधार पर अज्ञात में प्राथमिकी दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
-