फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। राजकीय केंद्रीय पौधशाला मछरी के प्रभारी सहायक उद्यान निरीक्षक जीतू कुमार ने गांव के ही दो युवकों पर गाली-गलौज, अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए दौराला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जीतू कुमार ने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि 5 जून की शाम वह अपने सरकारी आवास के सामने खड़े थे। इसी दौरान गांव निवासी आकाश और तुस्सु वहां पहुंचे। दोनों ने उनके साथ गाली-गलौज व अभद्र व्यवहार किया। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर पौधशाला के चौकीदार सुनीत मौके पर पहुंचे। इसके बाद आरोपी वहां से धमकी देकर भाग निकले। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए कार्रवाई की मांग की। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें